31.7 C
Amethī
Tuesday, July 8, 2025
More

    ‘देश के भावी प्रधानमंत्री’, अखि‍लेश के जन्‍मदि‍न पर कार्यकर्ताओं में जोश; लखनऊ में लगे पोस्‍टर

    Must Read

    लखनऊ समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के जन्‍मद‍िन पर सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने जश्‍न माहौल है। सपाईयों ने अखि‍लेश के जन्‍मद‍िन पर वृक्षारोपण किया और केक काटा। वहीं, लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्‍टर चर्चा का व‍िषय बन गए। लखनऊ में पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया, ज‍िसमें समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को ‘भावी’ प्रधानमंत्री बताया गया है।

    सीएम योगी ने दी बधाई

    अखि‍लेश यादव आज अपना जन्‍मद‍िन मना रहे हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने उन्‍हें जन्‍मद‍िन की बधाई दी है। योगी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए सपा प्रमुख को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    अखिलेश की दीर्घायु के लिए सपाइयों ने किया हवन

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रविवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में उनकी दीर्घायु के लिए हवन-पूजन किया गया। पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

    प्रयागराज में लगाए गए 5100 झंडे

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज: अखिलेश यादव के जन्‍मदि‍न से एक दिन पहले यानी रविवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में परेड मैदान में पार्टी के 5100 झंडे लगाए गए। उधर, जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। जिला कार्यालय जार्जटाउन व महानगर कार्यालय चौक में केक काटा जाएगा। नीम का पौधा लगाकर पीडीए पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This