37.2 C
Amethī
Monday, July 7, 2025
More

    पति घर ले आया सौतन… पत्नी ने देखा तो खो बैठी आपा, फिर जो किया लोगों को नहीं हुआ यकीन

    Must Read

    आगरा आगरा में पति ने दूसरा शादी कर ली। उसे घर ले आया। पत्नी को पता चला तो वह मायके से भागते हुए पहुंची। उसने डीजल डालकर खुद को जिंदा जलाने की कोशिश की। 

    मामला शमसाबाद थाना क्षेत्र के महुआ गांव का है। गांव निवासी वेद प्रकाश की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना डौकी के गांव सीताराम की मढ़ैया निवासी रोशनी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल में झगड़ा हो गया। इस पर पत्नी मायके चली गई थी। उसे एक बच्चा भी है। पति वेद प्रकाश मजदूरी करता है। 

    सोमवार को उसने विवाह सम्मेलन में सैंया क्षेत्र की लड़की से दूसरी शादी कर ली। शाम को पत्नी लेकर घर आ गया। इसकी सूचना किसी ने पहली पत्नी के मायकेवालों को दे दी। इस पर कुछ देर में ही पहली पत्नी भी परिजन के साथ ससुराल में आ धमकी। दूसरी शादी का विरोध करने लगी। 

    यह देख ससुराल वाले घर में बंद हो गए। सारी रात हंगामा होता रहा। मंगलवार की सुबह पहली पत्नी ने डीजल डालकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लोगों ने उसे पकड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस में दोनों पक्ष को थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक शमसाबाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This