37.2 C
Amethī
Monday, July 7, 2025
More

    राह भटका मानसून दक्षिण की ओर हुआ शिफ्ट, अब 20 जुलाई के बाद वापसी के आसार

    Must Read

    लखनऊ यूपी में मौसम के लिए अच्छी खबर नहीं है। अब आपको अच्छी बारिश के लिए एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ सकता है। 

    जुलाई माह में अच्छी बरसात का सब्जबाग दिखाकर, शुरुआती दिनों में अच्छी बारिश कराने के बाद मानसून एक्सप्रेस रास्ता भटक गई है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर शिफ्ट हो गया है। इस कारण उत्तरी हिस्सा शुष्क होता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, फिलहाल बूंदाबांदी कभी-कभी और कहीं-कहीं होती रहेगी।

    मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक, मानसून की रफ्तार कुछ समय के लिए ही थमी है। 20 जुलाई से फिर से इसकी सक्रियता बढ़ेगी। धीरे-धीरे बरसात की तीव्रता और दायरा दोनों बढ़ेगा। लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेशमें 20 से 25 के बीच अच्छी बरसात के आसार हैं।

    राजधानी में मानसून सुस्त, बारिश के आसार कम

    राजधानी में मंगलवार को दिन में आसमान में बादल तो रहे लेकिन बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को मायूसी हुई। तीखी धूप और कभी बादलों के बीच दिन भर लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को राजधानी में फिलहाल बारिश के संकेत नहीं हैं। मंगलवार को पारे में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ लखनऊ में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात का पारा 0.9 डिग्री की बढोतरी के साथ 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून की सक्रियता कम होने से बुधवार को मौसम मुख्यतया शुष्क रहने की उम्मीद है।

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This