32.6 C
Amethī
Tuesday, July 8, 2025
More

    केरल के डॉक्टर ने किया कमाल, दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट में स्मार्टवॉच के इस्तेमाल से बीमार महिला को बचाया

    Must Read

    नई दिल्ली कहते हैं डॉक्टर भगवान होते हैं। यह एक बार फिर सिद्ध हो गया है। केरल के एक डॉक्टर ने दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी का सामना कर रही एक महिला यात्री को एप्पल घड़ी की मदद से बचाया।

    दरअसल, घटना 2 जुलाई को हुई जब एक 56 वर्षीय महिला उड़ान के बीच में बीमार पड़ गई, उसे चक्कर आने लगे और उल्टी होने लगी। तभी केरल के राजगिरी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ गिगी वी कुरुट्टुकुलम तुरंत महिला के इलाज के लिए आगे आए और उसकी जांच की। लेकिन समस्या ये थी कि उनके पास कोई चिकित्सा उपकरण नहीं था।

    डॉ. कुरुट्टुकुलम ने महिला को लेटने के लिए कहा और उसके दिल की धड़कन और ऑक्सीजन फ्लो नापने के लिए उसने जो एप्पल स्मार्टवॉच पहनी हुई थी उसका उपयोग किया। घड़ी से पता चला कि महिला की ऑक्सीजन लेवल कम और बीपी हाई है। उन्होंने फ्लाइट की मेडिकल किट में उपलब्ध आवश्यक इंजेक्शन लगाए, जिससे वह यात्रा कर पाई। हालांकि उसके सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे पर पहुंचने पर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This