37.2 C
Amethī
Monday, July 7, 2025
More

    दिल्लीवालों को उमस से मिलेगी राहत, IMD ने सुनाई खुशखबरी; इन राज्यों में आज होगी मूसलाधार बारिश

    Must Read

    नई दिल्ली देश के अधिकांश राज्यों में इन दिनों जबरदस्त बारिश हो रही है। कई राज्यों में बाढ़ की वजह से जनजीवन बेहाल है। असम, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बाढ़ की वजह से हजारों लोगों को राहत शिविर कैंप में रहने के लिए मजबूर हैं। दिल्ली एनसीआर में कुछ दिनों पहले जबरदस्त बारिश हुई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी के लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं।

    हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, IMD के ताजा पूर्वानुमाना में दिल्‍ली एनसीआर में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

    इन राज्यों में बारिश की उम्मीद

    मौसम विभाग ने आज 17 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।  गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में आज बारिश की उम्मीद जताई गई है।

    महाराष्ट्र और बिहार में वज्रपात की चेतावनी

    मौसम विभाग ने कहा है कि इनमें से कुछ राज्यों (गोवा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार) में तूफान और बिजली भी गिर सकती है। बात करें दक्षिण भारत की तो कर्नाटक के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में ज्यादा न जाने की एडवाइजरी जारी की है।

    नॉर्थ-ईस्ट में 15 जुलाई तक बारिश की उम्मीद

     मौसम विभाग के मुताबिक, 3 जुलाई को गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, केरल में भारी बारिश का अनुमान है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा में कल से 14 जुलाई तक तेज बारिश होगी। असम, मेघालय समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में कल से 15 जुलाई तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This