34.3 C
Amethī
Monday, July 7, 2025
More

    निर्दोष लोगों को गोलियों से भूना जा रहा है…प्रदेश में गुंडाराज कायम, चंद्रशेखर का एलान पंचायत कर मांगेंगे इंसाफ

    Must Read

    जानी खुर्द गांव रसूलपुर धौलड़ी में रविवार को पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है। अपराधी खुलेआम लोगों को गोलियों से भून देते हैं। न्याय पाने के लिए लोगों को सड़क पर उतरकर आंदोलन करने पड़ रहे हैं। अगर यह लोग इस तरह से हमको मारेंगे तो हम इसका जवाब संविधान से देंगे।

    गोलीकांड के आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता तो पंचायत कर सरकार तक पीड़ित परिवार की आवाज पहुंचाएंगे और इंसाफ मांगेंगे।

    एक सप्ताह पूर्व निवाड़ी थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव के जंगल में बाग में पानी चलाने के विवाद में रात के समय गांव रसूलपुर धौलड़ी निवासी ठेकेदार पप्पू व उसके पुत्र शहनवाज उर्फ राजा और चांद को गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल पप्पू व उसके पुत्र शहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरा पुत्र चांद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।

    गोलीकांड की निंदा

    घटना को लेकर रविवार को आसपा अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। यहां उन्होंने गोली कांड की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है। अपराधियों को प्रदेश सरकार व प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। जिसके चलते तीन निर्दोष लोगों को गोलियों से भून दिया गया। प्रदेश में अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं और लोगों को इंसाफ के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ रहा है।

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This