34.3 C
Amethī
Monday, July 7, 2025
More

    ”बालक बुद्धि’ सिर्फ बीमार त्रासदी पर्यटन में व्यस्त’, भाजपा नेता अमित मालवीय ने मणिपुर दौरे को लेकर राहुल गांधी पर कसा तंज

    Must Read

    नई दिल्ली लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के मणिपुर दौरे को लेकर भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोमवार को उन पर कटाक्ष किया। उन्होंने ‘बालक बुद्धि’ पर त्रासदी पर्यटन में व्यस्त होने का आरोप लगाया। मालवीय ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “मणिपुर में जातीय संघर्ष कांग्रेस की विरासत है। कांग्रेस के सत्ता में रहने के दौरान दशकों तक राज्य में नागरिकों, पुलिस और सेना के जवानों की हत्या होती रही है।”

    मणिपुर हिंसा को लेकर लगाया आरोप

    भाजपा नेता ने कहा, “1990 में 300 लोग मारे गए। 1993 में 1,100 लोग मारे गए। 1997 में 400 लोग मारे गए। 2001 में 95 लोग मारे गए। 2003 में 140 लोग मारे गए। 2006 में 105 लोग मारे गए। 2008 में 200 लोग मारे गए। 2010 में 220 लोग मारे गए और 2012 में 165 लोग मारे गए। तीसरी बार विफल राहुल गांधी को भूल जाइए, क्या असम से राज्यसभा के सदस्य तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित किसी भी कांग्रेस नेता ने संघर्षग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया? बालक बुद्धि सिर्फ बीमार त्रासदी पर्यटन में व्यस्त है।”

    भाजपा नेता ने राहुल को दी ये नसीहत

    राहुल गांधी की मणिपुर यात्रा की आलोचना करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले ही देश को बता दिया है कि केंद्र और राज्य सरकार ने किस तरह संकट से पार पाया है, राहुल गांधी अब सिर्फ राजनीतिक पर्यटन में लगे हुए हैं।” चुघ ने आगे कहा, “राहुल गांधी जानबूझकर इस संवेदनशील राज्य में सस्ती राजनीति करते हुए क्षेत्र में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर उन्हें देश में कानून-व्यवस्था की इतनी चिंता है, तो उन्हें पहले बंगाल और तमिलनाडु का दौरा करना चाहिए था, जहां हिंसा बहुत ज्यादा हो रही है।”

    चुघ ने प्रधानमंत्री की मास्को यात्रा को कमतर आंकने की कोशिश करने के लिए भी कांग्रेस नेताओं की आलोचना की। उन्होंने कहा, “जब प्रधानमंत्री देश की अंतरराष्ट्रीय शान बढ़ा रहे थे, तब कांग्रेस सिर्फ नाराजगी जता रही थी और भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही थी।”

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This