39.9 C
Amethī
Monday, July 7, 2025
More

    येदियुरप्पा को 15 जुलाई को कोर्ट में पेश होने के लिए समन, नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का लगा है आरोप

    Must Read

    बेंगलुरु बेंगलुरु की एक अदालत ने पाक्सो मामले में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को 15 जुलाई को पेश होने के लिए समन जारी किया है। सीआइडी ने 27 जून को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भाजपा नेता के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

    येदियुरप्पा के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर रही सीआइडी ने आरोप पत्र में कहा है कि वह और तीन अन्य ने पीड़िता और उसकी मां को चुप रहने के लिए पैसे दिए थे। अन्य तीन सह आरोपितों के नाम अरुण वाई एम, रुद्रेश एम और जी मारिस्वामी है। इस साल 14 मार्च को 17 वर्षीय लड़की की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।

    आरोप है कि येदियुरप्पा ने दो फरवरी को अपने आवास पर एक बैठक के दौरान उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया। सीआइडी ने 17 जून को येदियुरप्पा से तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।

    येदियुरप्पा के खिलाफ आरोप लगाने वाली 54 वर्षीय पीडि़ता की मां की फेफड़ों के कैंसर के कारण मई में एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो चुकी है। येदियुरप्पा ने अपने ऊपर लगे आरोप से इन्कार किया है। उन्होंने कहा है कि वह कानूनी तौर इसका सामना करेंगे।

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This