39.9 C
Amethī
Monday, July 7, 2025
More

    र‍िटायर्ड IAS की पत्नी को पांच द‍िन तक बंधक बनाकर क‍िया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप

    Must Read

    लखनऊ जम्मू-कश्मीर कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के घर में उनकी दूसरी पत्नी से दुष्कर्म किया गया। दहेज की मांग पूरी न होने पर बंधक बनाकर पीटा गया। अश्लील वीडियो भी बनाया। ये गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता ने लखनऊ के गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में घटनास्थल जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा होने की बात सामने आने पर विवेचना जम्मू-कश्मीर पुलिस को ट्रांसफर की गई है।

    लखनऊ की रहने वाली पीड़िता का निकाह नवंबर, 2020 में जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा निवासी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी से हुआ था। आईएएस की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से तीन बेटी और एक बेटा है।

    पांच द‍िन तक बंधक बनाकर क‍िया दुष्‍कर्म

    पीड़िता के मुताबिक, ससुराल पहुंचने के बाद से ही उसे परेशान किया जाने लगा। दहेज की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर महिला को उसके सौतेले बच्चों ने बुरी तरह से पीटा। महिला के मुताबिक, अप्रैल 2024 में दामाद और सौतेले बेटे ने करीब पांच दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर फिर पीटा गया। इस दौरान उसे खाना भी नहीं दिया गया।

    महिला की तबीयत बिगड़ गई तो उसे वापस मायके भेज दिया गया। इससे पहले पति और उसके परिवारजन ने महिला के कुछ वीडियो बना लिए। सादे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी करा लिए हैं।

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This