34.3 C
Amethī
Monday, July 7, 2025
More

     विटेंज कार में बार बनाकर सड़क पर परोसी शराब, शाम से देर रात तक बनी रही जाम की स्थिति

    Must Read

     नोएडा

    नोएडा सेक्टर-73 में रविवार रात शौर्य बैंक्वेट हॉल के समीप बीच सड़क विटेंज कार में बार बनाकर शराब परोसी गई। इससे लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। विटेंज कार को एलईडी लाइट से सजाया गया था। डीजे पर डांस करते हुए बराती विटेंज कार से शराब लेकर मस्ती करते नजर आए। ट्रैफिक जाम से परेशान राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने बार ऑन व्हील्स के नाम से संचालित विंटेज कार को हटवाकर जाम खुलवाया।

    इस बीच आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो उसे सिर्फ विंटेज कार मिली। बार संचालक सामान समेट कर फरार हो गया था। हालांकि, आबकारी विभाग का दावा है कि यह कार बैंक्वेट हॉल की है और उन्होंने इसका लाइसेंस लिया है, लेकिन हॉल के बार इसे लगाना गैरकानूनी है। 

    पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। हालांकि, यहां बना यूटर्न भी जाम का प्रमुख कारण है। इसकी शिकायत लगातार निवासी ट्रैफिक पुलिस और प्राधिकरण से कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही। इससे आसपास के निवासियों में गुस्सा है। लोगों को एक किलोमीटर के सफर में 30 से 40 मिनट लगते हैं। 

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This