33.8 C
Amethī
Monday, July 7, 2025
More

    जेल से आया दुष्कर्म का आरोपित, घरवालों ने मनाया जश्न; किशाेरी के घर तक डीजे बजाते पहुंच गए और फिर…

    Must Read

    मेरठ भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित जमानत पर घर आया तो स्वजन ने आतिशबाजी कर जश्न मनाते हुए फायरिंग की। डीजे बजाते हुए किशोरी के घर के सामने पहुंच गए। विरोध करने पर दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया।

    लाठी−डंडे और गोलियां चलीं। गोली लगने से किशोरी पक्ष का युवक घायल हो गया। घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

    गांव निवासी एक किशोरी कुछ दिन पूर्व दुकान से सामान लेने जा रही थी। गांव के ही युवक वसीयत ने उसे घर में खींच लिया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार रात वसीयत जेल से जमानत पर घर पहुंचा तो स्वजन व करीबियों ने आतिशबाजी कर हर्ष फायरिंग की। डीजे पर उल्टे-सीधे गाने बजाकर डांस किया।

    पीड़िता के घर के सामने हुआ दोनों पक्षों में संघर्ष

    आरोपित डांस करते हुए स्वजन व साथियों के साथ पीड़िता के घर के सामने पहुंचे। किशोरी के स्वजन ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। फायरिंग भी हुई। किशोरी के चाचा ने बताया कि गले के नीचे गोली लगने से उनका बेटा घायल हो गया। किशोरी पक्ष ने पुलिस को सूचना दी।

    क्षेत्राधिकारी नवीना शुक्ला फोर्स के साथ पहुंचीं और घायल को अस्पताल भिजवाया। गांव में पुलिस तैनात की गई है।

    पुलिस ने दोनों पक्षाें के लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

    एसओ संजय द्विवेदी ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के 15 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने गोली लगने को गलत बताया है। दावा किया कि पेचकस से गोली लगने जैसा निशान बनाया गया है। जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This