36.5 C
Amethī
Monday, July 7, 2025
More

    कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के भतीजे हमजा ने उड़ाया संविधान का मजाक, वीड‍ियो वायरल हुआ तो बोले- फन कर रहे थे

    Must Read

    सहारनपुर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के भतीजे हमजा मसूद का संविधान हाथ में लेकर शपथ का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में हमजा के साथ एक युवती भी नजर आ रही है।

    बुधवार शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सांसद इमरान के भतीजे हमजा अपने घर में एक हाथ में संविधान लिए हुए हैं और लोकसभा की शपथ का मजाक बनाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को लेकर हमजा और इमरान मसूद को ट्रोल किया जा रहा है। इस संबंध में हमजा व इमरान मसूद से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

    हमजा ने कहा- फन वीड‍ियो बना रहे थे

    वीडियो वायरल होने के बाद हमजा मसूद ने व्‍हॉट्सऐप ग्रुप पर कहा है कि यूं ही वह फन वीडियो बना रहे थे। उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था।

    कौन हैं हमजा मसूद

    हमजा के पिता नौमान मसूद और सांसद इमरान जुड़वां भाई हैं। नौमान गंगोह नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हैं और गंगोह की राजनीति में सक्रिय रहते हैं। हमजा भी नगर पालिका के मौजूदा बोर्ड में सभासद हैं।

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This