36.5 C
Amethī
Monday, July 7, 2025
More

    केरल सरकार के 8 कर्मचारियों ने बनाई रील तो मिला कारण बताओ नोटिस, तीन दिन में देना होगा जवाब

    Must Read

    तिरुवनंतपुरम केरल के पथानामथिट्टा जिले में थिरुवल्ला नगर पालिका सचिव ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद आठ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस वीडियो में कर्मचारी कार्यालय में नाचते-गाते नजर आ रहे हैं।

    जल्द ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद नगर पालिका सचिव के संज्ञान में आया, जिन्होंने तत्काल आठ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा।

    जब मीडिया ने सचिव से इस कार्रवाई के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्होंने इस कृत्य के बारे में जानने के बाद अपना कर्तव्य निभाया है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी, क्योंकि यह एक हानिरहित कृत्य था।

    हालांकि, बुधवार को नोटिस दिए जाने के बाद कर्मचारियों ने कहा कि यह रील उस समय शूट की गई थी जब कार्यालय में काम नहीं हो रहा था और इससे काम में या अपनी किसी जरूरत के लिए आए लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई।

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This