36.5 C
Amethī
Monday, July 7, 2025
More

    यूपी में सरकारी स्‍कूल की टीचर ने नदी में कूदकर दी जान, सुसाइड का ये चौंकाने वाला कारण आया सामने

    Must Read

    रामपुर प्राथमिक विद्यालय की महिला शिक्षक ने नदी में कूदकर जान दे दी। वह मुरादाबाद से रोजाना ऑटो से स्कूल आती थीं। पर‍िजनों का कहना है कि स्कूल अधिक दूर होने के कारण वह परेशान थीं। उन्हें स्कूल आने-जाने के लिए हर रोज 50 से 60 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था। स्वजन ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।

    फरहा नकी सहायक अध्यापिका थीं। बुधवार सुबह ऑटो चालक जिशान बेग उन्हें लेकर स्कूल आ रहे थे। सहायक अध्यापिका ने बहल्ला नदी के पुल पर ऑटो रुकवा लिया। ऑटो चालक से कहा कि एक अन्य मैडम आ रही हैं। यहां से वह मैडम के साथ स्कूल जाएंगी। ऑटो चालक के जाते ही अध्यापिका पुल से नदी में कूद गईं।

    बचाने के ल‍िए नदी में कूदे दो युवक, लेक‍िन नहीं बचा पाए

    वहां से गुजर रहे अहान और फिरोज उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गए। अस्पताल में डॉक्‍टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी अजय राणा ने बताया कि पति गाजियाबाद फार्मेसी कंपनी में कार्य करते हैं। पति मोहम्मद दानिश का कहना है कि स्कूल दूर होने से वह परेशान रहती थी।

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This