39.9 C
Amethī
Monday, July 7, 2025
More

    खत्म हो रहा था अबूधाबी जा रहे विमान का ईंधन, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    Must Read

    लखनऊ अबूधाबी से दिल्ली जा रहे एक विमान को बहुत देर हवा में चक्कर काटने के बाद भी लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। विमान का ईंधन खत्म होने लगा तो उसे लखनऊ डाइवर्ट कर दिया गया। यहां पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

    लखनऊ से विमान दिल्ली रवाना हुआ

    दिल्ली में एयर ट्राफिक सामान्य होने के बाद लखनऊ से विमान दिल्ली रवाना हुआ। इतिहाद एयरवेज का विमान ईवाइ-210 बुधवार को अबूधाबी से दिल्ली जा रहा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ कई विमानों के पहुंचने के कारण यह विमान वहां पहुंचकर हवा में चक्कर लगाता रहा।

    विमान का ईंधन समाप्त होने लगा

    बहुत देर तक विमान को उतरने की अनुमति दिल्ली एटीसी ने नहीं दी। इस बीच विमान का ईंधन समाप्त होने लगा। पायलट ने तुरंत लखनऊ एटीसी से संपर्क किया। एटीसी से अनुमति मिलते ही विमान की लैंडिंग लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शाम 4:08 बजे कराई गई। लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान में ईंधन भरा गया। दिल्ली में यातायात सामान्य होने के बाद लखनऊ से विमान रवाना हुआ।

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This