37.2 C
Amethī
Monday, July 7, 2025
More

    गोरखपुर में सामूहिक दुष्कर्म का पांचवां आरोपित नाटकीय ढंग से गिरफ्तार, पंजाब की दो युवतियों को बनाया था शिकार

    Must Read

    गोरखपुर गीडा क्षेत्र में पंजाब की दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का पांचवां आरोपित गुरुवार को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार हुआ। वह सरेंडर करने कचहरी आया था, लेकिन सलाह लेने के बाद बगल में स्थित पुलिस अधिकारी के कार्यालय चला गया। जहां से कुछ लोगों की सूचना पर पुलिस ने आरोपित करमवीर निषाद को गिरफ्तार किया।

    ऐसे में आरोपित घंटों कचहरी से लेकर अधिकारी के कार्यालय तक घूमता रहा। लेकिन, कैंट मार्ग से आरोपित को पकड़ने का दावा करने वाली गीडा थानेदार व नौसढ़ चौकी प्रभारी को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।

    पंजाब की दो युवतियां बांसगांव में किराए के कमरे में रहते हुए गोला के आर्केस्ट्रा में काम करती थी। मंगलवार को दोनों आर्केस्ट्रा संचालक के साथ कुशीनगर के रामकोला में एक समारोह में गई थी।

    संचालक के साथ बाइक से वापस लौटते समय रात 11 बजे बाइक सवार पांच युवकों ने एकला बाजार बंधे पर बाइक से दोनों को खींचकर खेत में लेकर चले गए। जहां उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

    इसके बाद युवतियों को लेकर संचालक गीडा थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर युवतियों को साथ लेकर घटनास्थल की तरफ जा रही थी। इसी बीच रास्ते में नशे में लेटा मिला आरोपितों के छठवें साथी को पहचान युवतियों ने पुलिस को बताया। पूछताछ में उसने सभी आरोपितों का नाम व पता बता दिया। यद्यपि, पीड़िताओं ने बताया कि घटना में नशेड़ी युवक नहीं शामिल था।

    सक्रिय गीडा पुलिस ने बुधवार की सुबह सूचना पर तीन आरोपितों की घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपित फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एकला निवासी नीरज जायसवाल घायल हो गया। अन्य दोनों साथी कल्लू व जय निषाद ने सरेंडर कर दिया।

    देर शाम पुलिस ने चौथा आरोपित संत निषाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पांचवें की तलाश हो रही थी। इसी बीच वह गुरुवार की सुबह सरेंडर करने के लिए कचहरी पहुंचा। जहां उसे पता चला कि अभी वह सरेंडर नहीं कर सकता है। सलाह लेने के बाद वह बगल में स्थित पुलिस अधिकारी के कार्यालय पहुंचा।

    जानकारी होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। सीओ गीडा का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म के सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांचवां आरोपित कैंट मार्ग से पकड़ा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस कराएगी डीएनए जांच

    सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस डीएनए जांच कराएगी। आरोपितों को कड़ी सजा दिलाने के क्रम में पुलिस पीड़िताओं के कपड़ों पर मिले धब्बों और पांचों आरोपितों के गिरफ्तारी के बाद पुलिस डीएनए जांच की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए नमूने ले लिए गए हैं। पुलिस का मानना है कि जांच कराकर वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर आरोपितों का कोर्ट में कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

    पुलिस अभिरक्षा में नीरज का चल रहा उपचार

    मुठभेड़ में घायल नीरज जायसवाल का पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है। अन्य आरोपितों को रिमांड पर लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपितों को सजा दिलाने में कोई कसर न रहे इसके लिए सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सजा दिलाने का कार्य किया जाएगा।

    क्षेत्र में भय का माहौल, पुलिस नहीं करती गश्त

    सामूहिक दुष्कर्म की घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। आरोपितों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ से लोगों में दहशत है। वहीं लोगों का आरोप है कि अगर पुलिस उस क्षेत्र में गश्त करती तो बार-बार एक जैसी घटना नहीं होती। ग्रामीणों ने पुलिस पिकेट की मांग की है।

    राजघाट पुल के बायी तरफ गीडा थाना क्षेत्र हैं और दाहिने तरफ का हिस्सा राजघाट थाना क्षेत्र में आता है। बाईं तरफ का हिस्सा गीडा के नौसढ़ चौकी के अंतर्गत आता है। ग्रामीणों का कहना है कि राजघाट पुल पार करते ही एकला बंधा शुरू होता है। जो सीधे जाकर फोरलेन से मिलता है और दाहिने होकर एकला बाजार चला जाता है। इस मार्ग पर नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है।

    कीरब 10 महीने के अंदर दो बार सामूहिक दुष्कर्म की घटना हो चुकी है। इसके पहले आटो से खींचकर संतकबीरनगर की युवती से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इसके बाद भी पुलिस चेती नहीं और न ही कभी गश्त करते दिखती है।

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This