23.9 C
Amethī
Saturday, October 4, 2025
More

    चंद्रशेखर ने किया उपचुनाव लड़ने का एलान, जाति विहीन राजनीति का मुद्दा बढ़ाएगा अखिलेश की मुश्किलें!

    Must Read

    लखनऊ आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश की सभी 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में पूरे दमखम से उतरने का ऐलान किया है। 

    नगीना सांसद ने शुक्रवार को लखनऊ प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम जाति विहीन समाज की ही राजनीति करेंगे। चंद्रशेखर का यह एलान प्रदेश में सपा व बसपा की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

    चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पंतनगर की तरह हैदर कैनाल रोड के लोगों को भी राहत देनी चाहिए। यदि उन्हें उजाड़ा गया तो हम सड़क से लेकर सदन तक इसकी लड़ाई लड़ेंगे। 

    उन्होंने कहा कि हैदर कैनाल रोड के लोगों को राहत देने का रास्ता मुख्यमंत्री निकाल सकते हैं। उन्होंने सरकार को सलाह दी कि एलिवेटेड रोड को ऊपर से बनाया जा सकता है। 

    बस्ती को उजाड़ कर विकास नहीं किया जा सकता

    कहा, सीएम पंतनगर की तरह यहां के लोगों को भी न्याय दें। अगर ऐसा नहीं होता है तो यह माना जाएगा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात खोखली है। उन्होंने कहा कि गरीबों की बस्ती को उजाड़ कर विकास नहीं किया जा सकता है। 

    अकबरनगर के लोगों को भी उजाड़कर एक कमरे में रख दिया गया। वहां कोई सुविधा नहीं है। चंद्रशेखर ने पुलिस भर्ती का मामला भी उठाया कहा, पुलिस भर्ती लीक के छह माह पूरे होने वाले हैं। लाखों युवाओं को न्याय कब मिलेगा?

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This