36.5 C
Amethī
Monday, July 7, 2025
More

    MS Dhoni और रहाणे के शर्मनाक क्लब में शामिल हुए Shubman Gill, भारत को तीसरी बार जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I में मिली हार

    Must Read

    नई दिल्ली भारतीय टीम को जिम्बाब्वे दौरे पर पहली हार मिली है। हरारे में खेल गए पांच मैच की सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान देश ने मेहमानों को धूल चटा दी। भारत को 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के चलते शुभमन गिल का नाम पूर्व कप्तान एमएस धोनी और अजिंक्य रहाणे की क्लब में शामिल हो गया।

    जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन बनाए थे। क्लाइव ने नाबाद रहते हुए सर्वाधिक 29 की पारी खेली। भारतीय गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी की। रवि बिश्नोई ने चार बल्लेबाजों का शिकार किया। सुंदर को दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 19.5 ओवर में 102 रन बनाकर सिमट गई। कप्तान शुभमन गिल ने 31 रन बनाए।

    शुभमन गिल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

    इस शिकस्त के साथ ही शुभमन गिल के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल, जिम्बाब्वे में भारत ने तीसरी बार टी20I मैच गंवाया है और तीनों ही बार कप्तान अलग-अलग रहे हैं। भारत और जिम्बाब्वे के बीच अभी तक कुल 9 टी20I मैच खेले गए हैं। इसमें भारत ने 6 तो जिम्बाब्वे ने तीन बार मैच जीते हैं। शुभमन गिल ऐसे तीसरे कप्तान बने जिसकी कप्तानी में भारत ने मैच गंवाया है।

    पहली बार भारत ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ शिकस्त झेली थी। उस मैच में भारत को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दूसरी हार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मिली। साल 2016 में खेले गए टी20I मैंच में भारत को मात्र 2 रन से हार मिली थी। दोनों ही बार जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच जीता था। तीसरी बार भी यही हुआ। पहले बल्लेबाजी की और फिर स्कोर डिफेंड किया।

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This