37.2 C
Amethī
Monday, July 7, 2025
More

    कर्नाटक में बुरी फंसी कांग्रेस! CM सिद्दरमैया की कुर्सी पर घमासान, वीरशैव लिंगायत के महंत ने चला ‘संकटमोचक’ पर दांव

    Must Read

    चिक्कोडी वोक्कालिगा महंत द्वारा सार्वजनिक रूप से कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया से पद छोड़ने और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के लिए मार्ग प्रशस्त करने की अपील करने के एक दिन बाद वीरशैव लिंगायत समुदाय के प्रमुख महंत ने शुक्रवार को अपील की कि मुख्यमंत्री बदलने की स्थिति में उनके समुदाय के मंत्रियों के नामों पर विचार किया जाए।

    श्रीशैल जगदगुरु चन्ना सिद्धर्म पंडितराध्याय स्वामीजी ने उपमुख्यमंत्री के और पद बढ़ाने की स्थिति में वीरशैव-लिंगायत समुदाय के मंत्रियों को उक्त पद देने पर विचार करने की भी मांग की।

    सरकार बनाने में समुदाय के मत अहम रहे हैं

    उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार बनाने में उनके समुदाय के मत अहम रहे हैं। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वीरशैव-लिंगायत मंत्रियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। ईश्वर खंड्रे, एम बी पाटिल, एस एस मल्लिकार्जुन जैसे मंत्रियों के नाम पर विचार किया जाना चाहिए और उनके अनुभव का उपयोग किया जाना चाहिए।

    एक और महंत ने शिवकुमार के पक्ष में आवाज उठाई

    उन्होंने कहा कि मेरा आग्रह है कि उन्हें अवसर दिया जाना चाहिए। इससे पहले विश्व वोक्कालिगा महासमस्तन मठ के महंत कुमार चंद्रशेखरनाथ स्वामीजी ने गुरुवार को सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में शिवकुमार के पक्ष में आवाज उठाई थी।

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This