36.5 C
Amethī
Monday, July 7, 2025
More

    दिल्ली-NCR में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, UP-बिहार में भी झमाझम बरसेंगे बादल, पढ़ें अपने शहर के मौसम का हाल

    Must Read

    नई दिल्ली दिल्ली एनसीआर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है, मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही उत्तरी भारत में आने वाले 5 दिनों में तेज बारिश की आशंका जताई जा रही है।

    हिमाचल, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब,  आदि जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

    उत्तर प्रदेश के इन राज्यों में गरज के साथ बारिश

    उत्तर प्रदेश के कुछ राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश जारी है। यहां बारिश के बाद मौसम और अच्छा हो गया है। बता दें कि राजधानी लखनऊ प्रदेश के लगभग अधिकतर हिस्सों में बारिश हो चुकी है। आज यानि रविवार को मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, समेत कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अधिकतर जगहों पर तेज गरज के साथ बारिश होने की बात कही जा रही है।

    इन राज्यों में तीन जुलाई तक बारिश

    साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में आज से 3 तीन जुलाई तक तेज बारिश की उम्मीद है।

    दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

    साथ ही अगले पांच दिनों के दौरान केरल, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, कोंकण और महाराष्ट्र में गरज के साथ धीमी बारिश होने की संभावना है। वहीं मराठवाड़ा, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

    कैसा है बिहार का हाल?

    आज से झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र में 2 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं बिहार के जिलों की अगर बात करें तो कल पटना में 23.4 मिमी,जमुई में 27.0 मिमी भोजपुर में 16.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This