39.9 C
Amethī
Monday, July 7, 2025
More

    पूर्वी यूपी में आज और कल होगी भारी बारिश, IMD ने लखनऊ-गोंडा-गोरखपुर सहित 32 जिलों में जारी किया अलर्ट

    Must Read

    लखनऊ उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में मानसून मेहरबान है। पांच-छह दिनों से कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार तक पूर्वी यूपी के साथ मध्य और दक्षिणी इलाकों में अत्यधिक बरसात की चेतावनी जारी की है। इस दौरान आंधी की भी आशंका जताई गई है।

    लखनऊ के आसपास समेत लगभग 32 जिलों में शनिवार और रविवार को भारी वर्षा के पूर्वानुमान है। लगातार हो रही बरसात से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना है। राजधानी में शुक्रवार को दिन का पारा 32.8 डिग्री और रात का 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    बरेली में तो अधितम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी में मानसून के प्रवेश होने के साथ ही लगातार वर्षा हो रही है। बरसात शुरू होने से भीषण गर्मी से तो बड़ी राहत मिली है, लेकिन कई जगह जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार और रविवार को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के जिलों में बहुत अधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    वहीं, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, अमरोहा, संभल, बंदायू, जालौन और आसपास के इलाकों में भी शनिवार और रविवार को अधिक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार के बाद मध्य यूपी में मानसून कुछ कमजोर पड़ सकता है। हालांकि, बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही का दौर बना रहेगा।

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This