32.6 C
Amethī
Tuesday, July 8, 2025
More

    पेजेश्कियान के हाथ में ईरान की कमान मिलते ही भारत के लिए खुशखबरी, चाबहार समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने की उम्मीद

    Must Read

    नई दिल्ली भारत और ईरान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह के विकास में सहयोग कर रहे हैं। भारत के लिए यह बंदरगाह अफगानिस्तान और मध्य एशिया पहुंचने के लिए सीधा समुद्री मार्ग मुहैया कराएगा। भारत के जहाजों को पाकिस्तान के रास्ते आगे नहीं बढ़ना होगा।

    भारत ने बंदरगाह के शाहिद-बेहेश्ती टर्मिनल को विकसित करने के लिए 12 करोड़ डॉलर का निवेश किया है और ईरान को आधारभूत ढांचे के विकास के लिए 25 करोड़ डॉलर के कर्ज की सुविधा दी है।

    फिर तेज हो सकता है तेल व्यापार

    भारत और ईरान के लंबे समय से मजबूत आर्थिक संबंध रहे हैं। अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते ईरान से भारत की तेल खरीद प्रभावित हुई है लेकिन अन्य क्षेत्रों में दोनों देश पूर्ववत सहयोग जारी रखे हुए हैं। नए राष्ट्रपति पेजेश्कियान को अगर अमेरिका के साथ 2015 का परमाणु समझौता कायम करने में सफलता मिलती है तो उसे व्यापार प्रतिबंधों में राहत मिल सकती है। ऐसी स्थिति में उसका भारत के साथ तेल व्यापार फिर से तेजी पकड़ सकता है।

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This