34.3 C
Amethī
Monday, July 7, 2025
More

    बाइडन से टेलर स्विफ्ट तक…, X पर फॉलोअर के मामले में PM मोदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; 100 मिलियन हुए Followers

    Must Read

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता भारत ही नहीं पूरी दुनिया में लगातार बढ़ रही है। एक्स पर पीएम मोदी को फालो करने वालों की संख्या रविवार को 10 करोड़ के पार पहुंच गई। पिछले तीन वर्षों में उनके तीन करोड़ फॉलोअर बढ़े हैं।

    वह पहले से ही वैश्विक स्तर पर इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले शासनाध्यक्ष है। प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट किया, ‘एक्स पर 100 मिलियन! इस जीवंत माध्यम पर आकर खुश हूं और चर्चा, बहस, लोगों के आशीर्वाद, रचनात्मक आलोचना और बहुत कुछ का आनंद लेता हूं।’

    अधिकारियों ने बताया कि 2009 में एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) से जुड़ने के बाद से पीएम मोदी ने लगातार इसका उपयोग रचनात्मक कार्य के लिए किया है। उन्होंने कभी किसी को ब्लॉक नहीं किया। पीएम मोदी विश्व के अन्य शासनाध्यक्षों से कई गुना आगे हैं। पीएम मोदी के फॉलोअर की संख्या विश्व के अन्य शासनाध्यक्षों से कई गुना अधिक है।

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के तीन करोड़ 81 लाख, तुर्किये के राष्ट्रपति रीसेप तैयप एर्दोगन के दो करोड़ 15 लाख फॉलोअर हैं। पोप फ्रांसिस के एक करोड़ 85 लाख, दुबई के शासक शेख मोहम्मद के एक करोड़ 12 लाख, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के 65 लाख, इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी के 24 लाख फॉलोअर हैं।

    पीएम मोदी दुनिया के लोकप्रिय खिलाडि़यों से भी अधिक लोकप्रिय हैं। क्रिकेटर विराट कोहली के छह करोड़ 41 लाख फॉलोअर हैं। ब्राजील के फुटबालर नेमार जूनियर छह करोड़ 36 लाख, अमेरिकी बास्केटबाल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स के पांच करोड़ 29 लाख फॉलोअर हैं। पीएम मोदी ने टेलर स्विफ्ट, लेडी गागा, अमेरिकी सोशलाइड किम करदाशियां से भी आगे हैं।

    टेलर स्विफ्ट के नौ करोड़ 53 लाख, लेडी गागा आठ करोड़ 31 लाख, किम करदाशियां के सात करोड़ 52 लाख है। पीएम मोदी यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी काफी लोकप्रिय हैं। यूट्यूब पर पीएम मोदी के ढाई करोड़ सब्सक्राइबर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर की संख्या नौ करोड़ से अधिक है।

    भारतीय नेताओं में पीएम मोदी की लोकप्रियता अन्य विपक्षी नेताओं से कई गुना अधिक है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को फॉलो करने वालों की संख्या दो करोड़ 75 लाख है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो करोड़ 64 लाख लोग फॉलो करते हैं। समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के फॉलोअर की संख्या एक करोड़ 99 लाख है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 74 लाख, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 63 लाख, राजद नेता तेजस्वी यादव के 52 लाख, राकांपा संस्थापक शरद पवार के 29 लाख फॉलोअर हैं।

    आईएएनएस के अनुसार इस उपलब्धि का एक और दिलचस्प पहलू यह है कि एक्स पर पीएम मोदी के कुल फॉलोअर की संख्या कनाडा की जनसंख्या से ढाई गुना, ब्रिटेन की जनसंख्या से 1.4 गुना, जर्मनी की जनसंख्या से 1.2 गुना, इटली की जनसंख्या से ढाई गुना, आस्ट्रेलिया की जनसंख्या से 3.7 गुना और न्यूजीलैंड की जनसंख्या से 18 गुना अधिक है।

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This