33.8 C
Amethī
Monday, July 7, 2025
More

    शादी का मंडप बना अखाड़ा: भोजन में मछली न बनने पर दूल्हे ने जयमाल के दौरान दुल्हन को जड़ा थप्पड़, मचा बवाल

    Must Read

    देवरिया बरात के स्वागत में मछली न बनने पर दूल्हे ने जयमाल में ही दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया। दुल्हन के स्टेज से गिरते ही क्रोधित घरातियों ने दूल्हे सहित अन्य बरातियों को पीट दिया। दोनों पक्ष में मारपीट के दौरान कुर्सियां भी चलने लगीं।

    बवाल बढ़ता देख दूल्हा समेत बराती फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे की कार को कब्जे में ले लिया। मारपीट में दुल्हन समेत 12 लोग घायल हो गए। बघौचघाट थाना क्षेत्र के गांव आनंदनगर के एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का विवाह बिहार गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के कुर्थिया के युवक से तय किया था।

    गुरुवार की रात बरात दरवाजे पर पहुंची तो वधु पक्ष ने बरातियों का धूमधाम से स्वागत किया। भोजन में मछली न देख कुछ बरातियों ने विरोध किया। उस समय जयमाल कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हे के दोस्तों ने यह बात दूल्हे को बताई तो वह स्टेज से उठ गया और दुल्हन से पूछने लगा कि मछली क्यों नहीं बनी।

    दुल्हन ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम में हमारे यहां शाकाहारी भोजन ही बनता है। इतना सुनते ही दूल्हा आपे से बाहर हो गया और दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया। दुल्हन मौके पर ही गिर गई। इसके बाद बवाल बढ़ गया और दोनों तरफ से मारपीट होने लगी।

    सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने दूल्हे की कार समेत अन्य वाहनों को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। लड़के पक्ष को बुलाया गया है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

    - Advertisement -spot_imgspot_img

    Connect With Us

    2,342FansLike
    3,452FollowersFollow
    3,232FollowersFollow
    4,563SubscribersSubscribe

    Subscribe

    ताज़ा खबर

    शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें

    लखनऊ  भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ...

    More Articles Like This